फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन घंटे चली संघर्ष समिति सदस्यों की बैठक, सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पंडित श्री राम शर्मा पार्क और ओपन थियेटर की जमीन के मामले को लेकर श्री ब्राह्मण धर्मशाला में संघर्ष समिति सदस्यों व अन्य सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में जमीन को लेकर कोई ठोस निर्णय तो नहीं लिया जा सका, लेकिन इस मामले को लेकर संघर्ष समिति अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ या भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के माध्यम से सीएम से समय लेगी।
संघर्ष समिति का 101 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलकर जमीन को लेकर अपना पक्ष मजबूती से रखेगा और ठोस कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण नेता डीपी कौशिक ने की। बैठक में संघर्ष समिति के प्रधान प्रमोद बंसल भी मौजूद रहे। बैठक में सदस्यों ने विचार रखे। बैठक में तय हुआ कि सोमवार को होने वाली सुनवाई के बाद ही आगे चर्चा की जाएगी। यही नहीं जमीन को लेकर सीएम से मिलकर ठोस निर्णय की मांग की जाएगी, ताकि जमीन नगर परिषद या ट्रस्ट के नाम की जा सके।
विज्ञापन

श्री ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान देवराज छारा और डीपी कौशिक ने बताया कि इस मामले में सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा। साथ ही एक अक्तूबर को पंडित श्री राम शर्मा की जयंती वहीं बनाई जाएगी। बैठक में कई सदस्यों ने बात रखते हुए कहा कि फिलहाल यह जमीन सरकार द्वारा एक्वायर की जा सकती है और उसके बाद ट्रस्ट के नाम भी की जा सकती है, इसलिए सीएम के समक्ष यह मांग भी रखी जाएगी। कुछ सदस्यों ने पिछले दिनों इस मामले को लेकर नगर परिषद हाउस की बैठक में नप द्वारा 1178 गज जमीन लीज लेने के मामले पर भी एतराज जताया और कहा कि पूरी जमीन ली जानी चाहिए। सदस्यों ने कहा कि नगर परिषद अधिकारियों की लापरवाही की वजह से 60 रुपये प्रति माह किराया नहीं भरा गया, जिसके चलते वक्फ बोर्ड ने अपनी कार्रवाई की। उसके बाद भी नप ने केवल 1178 गज जमीन नाम कराने का पत्र सदन में दिखाया था। यह गलत है।
इसलिए बैठक में सदस्यों ने पूरी 4425 गज जमीन की मांग रखी। बैठक में कुछ सदस्यों ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से राय लेकर इसी मामले में अलग से कोर्ट में याचिका लगाने की बात रखी तो कुछ ने जनहित याचिका लगाने को कहा, लेकिन कोई ठोस कागज न होने की वजह से इसे अस्वीकार कर दिया।
बैठक में कम संख्या में सदस्यों के आने पर भी नाराजगी जताई गई और संघर्ष समिति सदस्यों की संख्या बढ़ाने को कहा गया। इस पर नए सदस्य शामिल करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक ताकत नहीं दिखाई जाएगी, तब तक सरकार व नुमाइंदे नहीं सुनेंगे। इस अवसर पर वीरेंद्र दरोगा यादव सभा, कप्तान बीरढ़ाना चेयरमैन जिला परिषद, प्रमोद बंसल, केडी शर्मा, विष्णु शर्मा, पंडित विनोद, दीपक शर्मा, आजाद दीवान, प्रताप उटलोढा, कुलदीप डालवा मौजूद रहे।

वक्ता बोले- सरकार जमीन एक्वायर करे
कई वक्ताओं ने कहा कि यह जमीन सरकार को एक्वायर कर ट्रस्ट के नाम करनी चाहिए। इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में अधिवक्ता पंकज ने कोर्ट में चल रहे पूरे केस की जानकारी सदस्यों को दी और भविष्य में क्या किया जा सकता है, उसके बारे में भी बताया।
विज्ञापन


संघर्ष समिति पर भी उठाए सवाल
कई वक्ताओं ने संघर्ष समिति द्वारा अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर भी सवाल उठाए। वक्ता केडी शर्मा ने कहा कि फरवरी से लेकर अब तक समिति ने ज्ञापन देने के अलावा कुछ नहीं किया। इसलिए नई समिति बनाई जाए और नए सदस्यों को जोड़ा जाए। सभी ने सहमति भी दी, लेकिन संघर्ष समिति के प्रधान प्रमोद बंसल ने स्पष्ट किया कि आप चाहे तो समिति पदाधिकारी बदल सकते हैं, लेकिन उसका साथ हमेशा रहेगा। इसके बाद नई समिति बनाने की बजाय नए सदस्य जोड़ने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें