फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: निबंध लेखन में मीनाक्षी व भाषण प्रतियोगिता में अन्नू अव्वल

Fri, 31 Oct 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp15- राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती वक्ता। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में छात्राओं के लिए महिला प्रकोष्ठ की ओर से कविता पाठन, तात्कालिक भाषण (एक्सटेंपोर) और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी लेखन प्रतिभा और वक्तव्य शैली प्रदर्शित की। निबंध लेखन में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मीनाक्षी ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से अंजलि ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष से अन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की अन्नू प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की मीनाक्षी द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष से रेनू तृतीय स्थान पर रहीं। कविता पाठन में बीए तृतीय वर्ष अन्नू प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष साक्षी द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष मीनाक्षी तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर सतबीर सिंह, डॉ. अन्नू, डॉ. सुमन भट्टी, दीक्षा और डॉ. नवीन कुमार पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें