फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी सजगता से निभाएं जिम्मेदारी : व्यय पर्यवेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अजीत पाल सिंह ने लघु सचिवालय स्थित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग (एमसीएमसी) कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। व्यय पर्यवेक्षक ने राजनीतिक विज्ञापनों के खर्च की नियमानुसार रिपोर्ट करने के संबंध में एमसीएमसी कमेटी के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने व्यय पर्यवेक्षक के समक्ष एमसीएमसी द्वारा की जा रही मीडिया मॉनिटरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। व्यय पर्यवेक्षक ने एमसीएमसी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पेड न्यूज व विज्ञापन पर पैनी नजर रखें और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित होने वाली प्रचार सामग्री पर बारीकी से नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें