बहादुरगढ़। तमिलनाडु के तरुणलेवली शहर में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के परमानंद मलिक ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मैडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 2 से 4 फरवरी तक आयोजित हुई। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के अलवर शहर में हुई 6 और 7 फरवरी को हुई 19वीं नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां पर उन्होंने तीन सिल्वर और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। बहादुरगढ़ पहुंचने पर मलिक का स्वागत किया गया। मलिक ने बताया कि इससे पहले वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अनेकों पदक जीत चुके हैं। अब पदकों की संख्या 302 हो गई है।