फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एमडीयू की समिति ने किया नेहरू कॉलेज का दौरा

Sun, 04 Aug 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एमडीयू रोहतक की समिति ने कॉलेज में एमए भूगोल पाठ्यक्रम की संबद्धता प्रदान करने के लिए दौरा किया।
विज्ञापन

समिति में एमडीयू के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. महताब सिंह, डॉ. सचिंद्र और डॉ. रेणु आर्य शामिल रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने समिति का अभिनंदन किया और कॉलेज में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने समिति को भूगोल विभाग में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों और लैब के बारे में जानकारी दी। समिति ने भूगोल विभाग, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, संगीत विभाग और अन्य टीचिंग ब्लॉक का भ्रमण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के भूगोल प्राध्यापक डॉ. ललित कुमार, प्राध्यापिका सुनीता बेनीवाल, जनसंचार प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज, भूगोल प्रवक्ता राजमल, दीपा यादव, गणित प्रवक्ता डॉ. जय भगवान और शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. अरुण कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें