फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएलएड द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में छाए एमडी कॉलेज के विद्यार्थी

Sun, 29 Sep 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा डीएलएड द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सराय औरंगाबाद के डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्रों का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। अनामिका ने 89.28 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर याशिका गर्ग ने 88.57 प्रतिशत अंक तथा तीसरे स्थान पर प्रिया ने 87.04 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉलेज के संस्थापक रामनिवास छिल्लर, कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट प्रवीण छिल्लर, प्रबंधक मंडल के अन्य सदस्य, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरबाला पैकरे ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें