फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोडर की टक्कर से एमसीडी के सफाईकर्मी की मौत

Tue, 25 Nov 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो : 28: रमेश चंद का फाइल फोटो
विज्ञापन
गन्नौर। टेहा गांव के पास सड़क पार कर रहे रमेश चंद (54) की लोडर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद लोडर चालक भागने में सफल हो गया। रमेश चंद दिल्ली एमसीडी में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमेश के छोटे बेटे विनोद ने थाना बड़ी में अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें