फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिता की प्रेरणा से वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने मातनहेल के अंकित

Wed, 21 Jun 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मातनहेल गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार विजय सिंह के पुत्र अंकित सिंह भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त हुए हैं। उन्हें सेना में जाने का जज्बा अपने पिता से ही प्राप्त हुआ है। उनकी पासिंग आउट परेड की मुख्यातिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु रही। माता और पिता बेटे की पासिंग आउट परेट के साक्षी बने। बेटे के कंधों पर स्टार लगाते हुए उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
विज्ञापन

मातनहेल गांव के लाड़ले अंकित सिंह के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उनके माता पिता को बधाई दी। अंकित सिंह ने बताया कि उन्होंने आरईडी स्कूल से 12वीं कक्षा पास की है। स्नातक किरोड़ी मल कॉलेज दिल्ली से किया है। उनके भाई डॉ हर्षित मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। बहन रचना एमए कर चुकी हैं। पिता पूर्व सूबेदार विजय सिंह व उनकी मां सरोज देवी का कहना है कि उनके बेटे फ्लांइग ऑफिसर बन कर उनका सपना पूरा किया है। बेटे ने पूरे क्षेत्र के नाम भी रोशन किया है। बेटे की इस उपलब्धि पर गांव व घर में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि उनके तीनों बच्चे होनहार हैं। बेटा हर्षित डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। बेटी अर्थशास्त्र से एमए कर रही है। अंकित सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी सपना पूरा करना मुश्किल नहीं है। केवल थोड़ी सी मेहनत करने व लक्ष्य निर्धारित करने से मंजील को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए लगन के साथ मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें