फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी और आसपास मंदिरों में दीये जलाने के लिए निशुल्क देशी घी देगी माता भीमेश्वरी देवी मंदिर समिति

Sun, 21 Jan 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर के बाहर व अंदर देशी घी के 2024 दिए जलेंगे। दोनों मंदिरों को लाइटिंग से सजाया गया है। बेरी और आसपास मंदिरों में दीये जलाने के लिए माता भीमेश्वरी देवी मंदिर से देशी घी निशुल्क दिया जाएगा। 22 जनवरी को बुद्धपुरी पार्क में सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक कीर्तन होगा, इसके बाद 1 बजे से 4 बजे तक देशी घी के भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


91 मंदिरों में जलेंगे दीपक

विश्व हिन्दू परिषद मठ मंदिर के प्रदेश संयोजक पीतांबर शर्मा का कहना है कि धर्मनगरी बेरी के 91 मंदिरों में दीपक जलाकर दिवाली मनाई जाएगी। बेरी के हर मंदिर में संघ सेवक 5 दिए जलाकर दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें