फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आढ़तियों की हड़ताल से मंडी सूनी, नहीं मिले फल-सब्जी

Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर सब्जी मंडी में अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते हुए आढ़ती।
विज्ञापन
झज्जर। एकमुश्त मार्केट टैक्स लगाए जाने के विरोध में बुधवार को सब्जी मंडी के आढ़तियों, मासाखोरों और मंडी परिसर में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों ने एक दिन की हड़ताल रखी। मंडी स्थित किराना व अन्य दुकानदारों ने भी उनका समर्थन किया और अपनी दुकानें भी बंद रखी। व्यापार मंडल भी समर्थन में आ गया। आढ़तियों ने मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। हड़ताल के चलते मंडी में करीब 25 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मंडी के आढ़ती बुधवार सुबह 8 बजे ही मंडी परिसर में शेड के पास धरना देकर बैठ गए। आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस टैक्स को वापस लेने की मांग रखी। आढ़तियों ने कोई सब्जी नहीं खरीदी। उन्होंने किसानों को पहले ही इस संबंध में सूचना दे दी थी। इस वजह से किसान भी सब्जी लेकर नहीं आए। सब्जी मंडी में 44 आढ़ती, 300 मासाखोर के अलावा लगभग 100 रेहड़ी-फड़ी वाले सब्जी व फल बेचने का काम करते हैं। आज सभी हड़ताल पर रहे। इस कारण मंडी में आढ़ती और ठेली वाले नजर नहीं आए और मंडी सूनी रही। झज्जर सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र देशवाल व पूर्व प्रधान सुनील यादव ने बताया कि सरकार द्वारा सब्जी मंडी आढ़तियों पर लगाया गया एक मुश्त मार्केट टैक्स का सभी आढ़ती विरोध करते हैं। इस विरोध के चलते आज सब्जी मंडी व हरियाणा प्रदेश की सभी मंडियां पूर्ण रूप से बंद रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की सरकार से मांग है कि सब्जी मंडियों पर लगाया गया यह काला कानून वापस लिया जाए । पूर्व सरकार द्वारा इसे माफ किया गया था। इस बार भी माफ किया जाना चाहिए। यदि सरकार आढ़तियों की बात नहीं मानती है तो प्रदेश सब्जी मंडी एसोसिएशन इससे भी कठोर फैसला लेने में पीछे नहीं हटेगी। हरियाणा व्यापार मंडल ने भी आढ़तियों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा अपनी टीम के साथ समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का पूरा साथ रहेगा। जहां भी आढ़ती कहेंगे, व्यापार मंडल आकर उनका सहयोग करेगा।
गली-मोहल्लों में महंगी बेची सब्जी
मंडी में हड़ताल के चलते सब्जी फल नहीं मिले। रेहड़ी वालों ने भी सब्जी नहीं बेची। गलियों व अन्य चौक-चौराहों पर रेहड़ी-फड़ी वाले सब्जी व फसल बेचते नजर आए। उन्होंने हड़ताल का फायदा उठाया और अन्य दिनों की तुलना में सब्जी और फल को महंगा बेचा। हर सब्जी पर पांच से 10 रुपये प्रतिकिलो अधिक लिए गए। इस कारण ग्राहकों की जेब ढीली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें