फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: केेंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी के समक्ष रखी कई मांगें

Sun, 16 Jun 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व एबीडीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित खत्री ने मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गडकरी को बुके भेंट कर उनका अभिवादन किया और स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे बाबा का चित्र भेंट किया। बहादुरगढ़ नई बस्ती काॅलोनी निवासी अमित खत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष कई मांगें भी रखी और उनके जल्द पूरा करवाए जाने का आग्रह भी किया। खत्री ने देश में एनडीए की सरकार बनने पर खुशी भी व्यक्त की। उन्होंने नितिन गडकरी से यह भी आग्रह किया कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में पिछड़े वर्ग को भी प्राथमिकता में रखा जाए। रजक समाज की वर्षों से लंबित पड़ी मांग अनुसूचित जाति आरक्षण में शामिल व रजक कल्याण बोर्ड के गठन करने की मांग की। खत्री के अनुसार मंत्री ने उनकी इन मांगों को लेकर आश्वस्त किया है।


-फोटो 59 : केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बुके भेंट करते अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित खत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें