19jjrp24- खानपुर खुर्द की मानसी, निशीका व नवी जिन्हेंने नवोदय परीक्षा में सफलता पाई। स्रोत-स्कू
- फोटो : Samvad
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के तीन छात्रों ने नवोदय परीक्षा में सफलता पाई है। मास्टर संजय सिंह गहलावत ने बताया कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में छात्रा मानसी पुत्री रवींद्र ने 86.25 प्रतिशत और ओवरऑल रैंक 55 हासिल की है। छात्रा निशीका पुत्री प्रदीप गहलावत ने 87.50 प्रतिशत और ओवरऑल रैंक 39 प्राप्त की है। नवी पुत्री श्रीचंद ने 85 प्रतिशत नंबर के साथ 70 रैंक के साथ प्रतीक्षा सूची में स्थान हासिल किया है। बच्चों की इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी मातनहेल सुरेशपाल, निपुण इंचार्ज सुदर्शन पूनिया, कृष्ण सरपंच खानपुर खुर्द और गांव के गणमान्य लोगों ने छात्रों को बधाई दी। कक्षा इंचार्ज प्रियंत ने भी इस उपलब्धि पर सभी छात्रों को बधाई दी।