बहादुरगढ़। क्षेत्र के खिलाड़ी मनजीत कादियान ने भोपाल में हुई पैरा केनो नेशनल चैंपियनशिप सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोच मयंक ठाकुर इंडिया टीम, कोच अनिल राठी ने बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल में 18 से 20 मार्च तक 17वीं पेरा केनो नेशनल चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में 17 राज्यों से 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में दूबलधन क्षेत्र के मनजीत कादियान ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। कोच मयंक ठाकुर इंडिया टीम कोच अनिल राठी ने सिल्वर मेडल विजेता मनजीत कादियान को पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी। मनजीत कादियान द्वारा भोपाल में हुई पैरा केनो नेशनल चैंपियनशिप सिल्वर मेडल जीतने पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी। संवाद