16jjrp08- राजकीय महाविद्यालय बहु में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्त्रोत- कॉलेज प
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में सोमवार को भूगोल विभाग की तरफ से विश्व ओजोन दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। निबंध लेखन का विषय ओजोन परत का महत्व रहा, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. पंकज भारद्वाज, पूजा शर्मा और रेखा बाई ने छात्राओं के लिखे गए सभी निबंधों की प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष से मनीषा पहले, प्रीति एवं कल्पना संयुक्त रूप से दूसरे और बीए प्रथम वर्ष से सानिया एवं नसीब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। संवाद