फोटो 70: गांव मांडौठी में पहुंची पदयात्रा दौरान अतिथि, संस्थान सदस्य व अन्य। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अग्रवाल कॉलोनी सेवा केंद्र के तहत मांडोठी गांव में वीरवार एक प्रेरणादायक शांति पदयात्रा व नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यहां संस्था से जुड़े कई गांव के सदस्यों ने भाग लिया और पूरे गांव को शांति, सद्भावना और नशा मुक्ति का संदेश दिया। यह अभियान ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाव प्रोजेक्ट - नई उमंग नई तरंग थीम के तहत आयोजित किया गया जिसे भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से पूरे देशभर में चलाया जा रहा है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। गांव में जगह-जगह नशा छोड़ो, जीवन संवारो, हुक्का-बीड़ी छोड़ो, खुशहाल बनो जैसे नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला झज्जर के मंडल अध्यक्ष महावीर ने भी उपस्थित होकर युवाओं को संबोधित किया। इस मौके पर निलेश, ब्रह्माकुमारी अंजलि, विनीता, रेणु दीदी व अन्य ब्रह्मा कुमार उपस्थित रहे।