फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माइनर में मृत मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के सैनिक नगर से तीन दिन पहले लापता हुए व्यक्ति का शव देवीलाल पार्क साथ से गुजरी माइनर में मिला है। शव मिलने की सूचना पाकर सेक्टर-6 से पुलिसकर्मी पर मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करते हुए नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा वारिसों के हवाले कर दिया। मृतक के परिवार के सदस्यों के ब्यान के आधार पर अभी पुलिस ने घटना को इतफाक मानते हुए कार्रवाई की है। उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है या फिर अन्य वजह रही। इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

सैनिक नगर में किराए के मकान में रहने वाला उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के गांव पंचकोरा निवासी 45 वर्षीय उमेश राम बहादुरगढ़ के सेक्टर-16 की एक फैक्टरी में कार्य करता था। बताया गया है कि वह 7 मार्च से लापता था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को भी उसकी गुमशुदगी के बारे में बताया था। पुलिस उसकी तलाश भी कर रही थी। वीरवार की दोपहर को एक व्यक्ति ने सेक्टर-6 के पास पुलिया नंबर 2 व 3 के बीच के हिस्से से गुजर रही माइनर में एक व्यक्ति का शव देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को भी बाहर निकलवाया। जांच अधिकारी विकास का कहना है कि शव की शिनाख्त उमेशराम के तौर पर उसके बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों ने की। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें