झज्जर। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम ने 470 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेल झज्जर के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान रवि निवासी शिव कॉलोनी झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद