फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। गांव आसौदा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत किसी बीमारी के चलते हुई या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह तो नहीं रही इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद करवाया जाएगा। मृतक की पहचान बिहार के नालंदा निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई। मृतक के भाई सुबोध ने बताया कि सुरेंद्र एचपीसीएल प्लांट में ड्राईवर की नौकरी करता था और यहीं पर रहता था। बुधवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें