बहादुरगढ़। शहर के मेन बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह तो नहीं रही। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल थाना शहर पुलिस ने रविवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है। मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है।अशोक की मौत किन कारणों के चलते हुई है, इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।