फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर बराही फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पहचान के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि बुधवार अलसुबह सूचना मिली थी कि बराही फाटक के पास दुर्गा कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी गई है। उसने नीले रंग की टी-शर्ट और मैरून रंग की पैंट पहन रखी थी। जीआरपी आसपास के क्षेत्रों में उसके हुलिये के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से भी मृतक की पहचान संबंधी जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें