झज्जर। वार्ड नंबर-1 स्थित कुवर सिंह कालोनी निवासी एक व्यक्ति को पहले साइबर ठगों ने उसकी पुरानी पॉलिसी बंद करने व होल्ड करने के नाम पर कॉल कर बहकाए रखा और उसके बाद नई पॉलिसी देने के नाम पर 52 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। कुंवर सिंह कालोनी निवासी शिव शंकर ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी छिकारा चोक पर कोस्मैटिक की दुकान है। 28 जून को उसके उसके पास एक लड़की का फोन आया। उनसे कहा कि वह बीमा कंपनी से बोल रहा है। उन्होंने एक पत्र एलआईसी की तरफ से भेजा था। उसने किसी पत्र के नहीं मिलने की बात कही। उसके बाद एक जुलाई को उसके पास अज्ञात ने कॉल कर कहा कि उसकी चारों पॉलिसी घाटे में चल रही है। आप पॉलिसी को बंद न करके होल्ड करवा लीजिए। इस तरह अलग-अलग नंबर से कॉल आए। उसके बाद उन्होंने कहा कि हम आपको नई पॉलिसी दे रहे हैं, जिससे आपको बाकी पांच लाख रुपये पॉलिसी के मिल जाएंगे। उसने यकीन कर उन द्वारा दिए गए लिंक से 52 हजार 250 रुपये डाल दिए। जब उसने संबंधित फर्म से जानकारी ली तो उन्होंने उक्त नंबर बारे कोई कर्मचारी नहीं होने की बात कही। उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।