फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6000 पुस्तकों को बनाओ मित्र, ज्ञान बटोरकर हो तृप्त

Mon, 17 Jul 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद लाइब्रेरी में पुस्तकें पढ़ते लोग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में जनता जनार्दन लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। यह पुस्तकालय रविवार को पाठकों के लिए शुरू हो गया। उद्घाटन खनन विभाग के अधिकारी आरएस यादव ने किया।
विज्ञापन

सेक्टर-6 में शुरू हुई जनता जनार्दन लाइब्रेरी में 6000 से अधिक पुस्तकें, युवाओं के लिए कंप्यूटर लैपटॉप-टेबल और निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है। इंजीनियरिंग, चिकित्सा, इतिहास, ज्योतिष, साहित्य व धार्मिक पुस्तकें व पत्रिकाएं पढ़ने के लिए मिलेंगी। इस दौरान आरएस यादव ने कहा कि पुस्तकें सच्ची मित्र होती हैं। उन्होंने पुस्तकालय के लिए एक लाख इक्यावन हजार रुपये का सहयोग दिया। समाजसेवी सत्यपाल दहिया ने एक लाख रुपये का सहयोग दिया। सीनियर सिटीजन क्लब के परिसर में पुस्तकालय के उद्घाटन के बाद उद्घाटन सभा इसके सामने स्थित कम्युनिटी सेंटर में हुई। मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर सिटीजन क्लब के अध्यक्ष हरकिशन दहिया ने की। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने पुस्तकालय के लिए नगर परिषद की ओर से हर संभव सहयोग दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान साहित्यकार राजकुमार अरोड़ा गाइड ने सभी लोगों को नियमित रूप से अच्छी पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। पंकज जैन, सचिन जून, शेखर यादव, एनएस कपूर, लवकेश, योगाचार्य हरीश, योगाचार्य गुरमीत सिंह, संदीप आर्य, सुनील छिल्लर, विनोद भाटिया, अनीता अनेजा, कीर्ति, सतवीर सिंह दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें