फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)पुलिस ने बेरी में गोच्छी रोड जाट धर्मशाला के पास शादी में आए एक लड़के को गोली मारने के मामले में कार्रवाई करते हुऐ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी शहर बेरी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के अनुसार फतेहगढ़ जिला चरखी दादरी निवासी महेश ने शिकायत देते हुए बताया था कि 10 मई को उसका लड़का साहिल उसके भतीजे अमित की शादी में बेरी गांव में आए हुए थे। जब वे बेरी में गोच्छी रोड पर जाट धर्मशाला के पास पहुंचे तो दो लड़के बाइक पर आए और साहिल की कार के पास आकर रुक गए। वे साहिल से कुछ पूछने लगे। इसी दौरान एक लड़के ने साहिल को गोली मार दी और दोनों लड़के वहां से भाग गए। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सोमवीर निवासी फतेहगढ़ चरखी दादरी को गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग अवैध हथियार बरामद किया गया है। आरोपी का पुलिस रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें