फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फाॅल्ट के चलते दो घंटे गुल रही महावीर पार्क की बिजली

Mon, 17 Jun 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर ओवर लोड की समस्या भी गहराने लगी है। इसके कारण कई जगहों पर जहां लाइनों में फाल्ट आ रहा है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे शहर के महावीर पार्क काॅलोनी में ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से आसपास की बिजली दो घंटे तक गुल रही और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली न आने के कारण कॉलोनी वासियों को भयंकर गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिकायत निगम को दी गई तो विभाग के अधिकारियों ने देर रात ट्रांसफार्मर सही करके सप्लाई चालू करवाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। महावीर पार्क निवासी विक्रम, संदीप कुमार, सुशील वर्मा, राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात के वक्त दो घंटे के लिए ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से पहले यहां कुछ एरिया में वोल्टेज बेहद कम होने की वजह से लोगों के बिजली उपकरण तक नहीं चल पाए। इसके बाद बिजली गुल हो गई। ओवर लोड के चलते यह फाल्ट आया बताया गया है। निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर यहां अस्थाई तौर पर फाल्ट को सही कर बिजली शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें