फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवानों के समर्थन में पांच घंटे टोल फ्री कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय पहलवान दीपक पूनिया के गांव छारा में ग्रामीणों ने झज्जर-सोनीपत नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा को फ्री कर दिया। ग्रामीणों ने यह कदम जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में उठाया है। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कुल पांच घंटे तक कर्मचारियों को वाहनों से टोल वसूली नहीं करने दी और धरना देकर बैठे रहे। ग्रामीणों के धरने पर बेरी से विधायक एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ रघुबीर सिंह कादयान भी अपना समर्थन देने पहुंचे और धरने पर बैठे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे से पहले ही करीब दर्जनों ग्रामीण एनएच 334-बी के छारा टोल प्लाजा पहुंच गए। उन्होंने सारे गेट खोल दिए और टोल वसूल रहे कर्मचारियों को टोल वसूली करने से रोक दिया और धरना देकर बैठ गए। टोल फ्री कराने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंच गए थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। बेरी से विधायक व विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रघुबीर सिंह कादयान ने भी यहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर बैठे बैठे खिलाड़ी हमारे देश की शान हैं। खिलाडिय़ों का कोई जाति और धर्म नहीं होता। इन खिलाडिय़ों ने देश का मान बढ़ाया है लेकिन दुख की बात है कि उन्हें आज उन्हें न्याय के लिए धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की। बृजभूषण शरण द्वारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर खिलाडिय़ों को भड़काने के आरोप लगाने पर भी रघुबीर सिंह कादयान ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे थे तब बृजभूषण शरण ने ये नहीं कहा कि ये भूपेंद्र हुड्डा के कहने पर कर रहे हैं। कादयान का कहना है कि बृजभूषण शरण अनर्गल बयानबाजी करके बच नहीं सकते।
ग्रामीणों ने आज पंचायत बुलाई
छारा के ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करे, अन्यथा वे आगे भी इस टोल को पूरी तरह फ्री करवा सकते हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने कल एक पंचायत बुलाई है। जिसमें खाप प्रतिनिधि और ग्रामीण भाग लेंगे और आंदोलन को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए, इसकी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें