फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाटक के जरिये किया छात्रों को जागरूक

Thu, 25 Jul 2024 06:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ब्रेकथ्रू संस्था ने कबलाना गांव में आयोजित किशोर-किशोरी मेला में बदलाव की किरण नाटक का आयोजन किया। रोहतक-झज्जर जिला प्रबंधक मीना रानी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जानकारी दी गई कि युवा अपने सपनों को लेकर अपने माता-पिता से खुलकर बात करें और माता पिता उनका सहयोग करे। इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा हैं। महेश ने कहा कि नाटक में बताया गया कि अपने साथ या किसी और के साथ किसी भी तरह का भेदभाव या हिंसा होती है तो वो किस तरह से उसमें दखल दे सकते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कबलाना से अध्यापक सौरभ ने कहा कि टीम हमारी स्कूल में जब से आने लगी, तब से किशोर- किशोरी के जीवन में बदलाव आ रहा है। पूनम ने कहा कि यह नाटक एक ऐसा नाटक है जिसे सब एक साथ बैठकर देख सकते है। इसमें यह बताया गया है कि किशोर-किशोरी तारों की टोली से जुड़कर ग्रुप बनाकर वो अपनें मुद्दो को लेकर बात कर सकती हैं। इस अवसर पर जतिन, राजबाला, पूनम रानी, राकेश कुमारी, मोनू, सीमा, निहार, सिमरन, शब्द, राम, मोहित शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें