फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Wed, 04 Sep 2024 05:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गन्नौर। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से गढ़ी झंझारा व खेड़ी गुर्जर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने विद्यालय के निकट तंबाकू उत्पाद बेच रहे दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के क्षेत्र में नशीले पदार्थ न रखें। जब पुलिस जनता के बीच आकर कोई संदेश देती है तो समझ लेना कि बहुत अधिक महत्वपूर्ण विषय है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व पुलिस नहीं चाहती कि नशे के कारण समाज में अव्यवस्था हो। विद्यालयों के प्राचार्य राजबीर पाराशर और डॉ. ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में दोनों स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें