फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को बाल विवाह को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, शिक्षा विभाग तथा एमडीडी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बरहाणा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में बाल विवाह मुक्त एवं बाल मजदूरी मुक्त जिला बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को बाल विवाह एवं बाल मजदूरी के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता कोमल ने बच्चों को बाल विवाह के खिलाफ प्रतिज्ञा दिलवाते हुए कहा कि बाल विवाह से बच्चों का जीवन बर्बाद हो जाता है। नाबालिग की शादी करने वालों को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ता है। अध्यापक बलजीत सिंह ने कहा कि बाल विवाह कानून एवं बाल मजदूरी कानून के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत करवाकर भी बाल विवाह पर रोक लग सकती है। इस अवसर पर कोमल, रोहताश दहिया, अशोक कुमार, बलजीत सिंह, अजीत सिंह, नरेंद्र कुमार, अनिता, अन्नू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें