फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

Wed, 31 Jan 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
: एनएसएस शिविर की शुरूआत पर रैली में शामिल मुख्यातिथि व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिए गांव बामनौली में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में स्वयंसेविकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, कैशलेस लेनदेन, सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर इनके विशेषज्ञों के लेक्चर द्वारा जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर में स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन के विषय में जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्वयंसेविकाओं को स्वावलंबी बनाने की राह में कबाड़ से जुगाड़, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, मोमबत्ती बनाना, कपड़े सिलने का प्रशिक्षण आदि जैसे प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। शिविर के पहले दिन का विषय आत्म निर्भर भारत रहा। शुभारंभ दयानंद यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. तिलक राज द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर किया गया। कार्यकारिणी के सदस्य द्वारा मुख्यातिथि का माला पहनाकर सम्मान किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। एनएसएस का वैचारिक रुझान महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित है। स्वयंसेविकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर रैली निकाल कर समुदाय व गांव के लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेश अग्रवाल, गजानन गर्ग तथा प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अन्नू शर्मा की देखरेख में किया जाएगा। इस अवसर पर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के एनएसएस सदस्य मोहित व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें