राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में एड्स की राष्ट्रीय हेल्पलाइन के बारे में जागरूकता अभियान चलाया
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में रेड रिबन क्लब और यूथ रेडक्रॉस के सयुंक्त तत्वावधान में युवा उत्सव 2024 के अंतर्गत नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।
रेड रिबन क्लब और यूथ रेडक्रॉस के संयोजक डाॅ. अमरदीप ने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग से एचआईवी व एड्स जैसी घातक बीमारियां हो सकती है। इससे संबंधित सभी जानकारी कोई व्यक्ति या विद्यार्थी राष्ट्रीय निशुल्क हेल्पलाइन 1097 पर मात्र एक फोन से प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनीता रानी ने कहा कि एचआईवी व एड्स और अवैध व्यापार के आजकल तमाम खबरें मिलती है, जिनमें अधूरी जानकारी के कारण समस्याएं बढ़ जाती है।परन्तु अब बदलती डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया पर भी बहुत सी जानकारी उपलब्ध है और गूगल प्ले स्टोर में नाकों एड्स एप्प भी उपलब्ध है, जहां से जानकारी और जागरूकता विद्यार्थी प्राप्त करके समय पर संभल सकते हैं। इस अवसर पर डाॅ. नरेंद्र सिंह, डाॅ. सवीन, डाॅ. रीना, डाॅ. पवन कुमार उपस्थित रहे।