-फोटो 61 : पौधरोपण करते हुए प्राचार्य व स्टॉफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्राचार्य दलबीर सिंह की ओर से पौधरोपण किया गया। उप प्राचार्य सुमन हुड्डा, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. डाॅ. अमित छिकारा राष्ट्रीय क्रेडिट कौर के कप्तान डाॅ. मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। प्राचार्य दलबीर सिंह ने एनसीसी के कैडेट को नशा मुक्ति के बारे में कुछ मुख्य तथ्य बताए और जीवन में नशा मुक्त रहने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों बारे विद्यार्थियों को जागरूक किया।