01jjrp17- सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में नए साल पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद
झज्जर। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में नववर्ष के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि प्रभु हर क्षण श्रद्धालुओं की कामना पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में महिला मंडली के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गणेश स्तुति व अमृतवाणी के साथ नववर्ष की शुरुआत भक्ति और श्रद्धा के साथ हुई। प्रधान इंदू भूगड़ा ने कहा कि नूतन वर्ष ईश्वर का अनमोल वरदान है जो हमें बीते अनुभवों से सिख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संवाद