बहादुरगढ़। सनातन संस्कृति के उत्थान और वंचितों की सेवा के लिए संकल्पबद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था विश्व जागृति मिशन के गांव बक्करवाला स्थित आनंद धाम आश्रम में समाज के विशिष्ट लोगों के सम्मान में श्रद्धा पर्व महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें बहादुरगढ़ के साहित्यकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को लोककवि सम्मान प्रदान किया गया। जगद्गुरु स्वामी ओंकारानंद सरस्वती और अरुणाचल प्रदेश के बौद्ध गुरु पद्मश्री थुपटेन लामा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी को यह सम्मान सुधांशु महाराज ने प्रदान किया। संवाद