फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म का श्रवण करने से मिलती है सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा : डॉ. जैन

Wed, 14 Feb 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गुरुद्वारा सचखंड साहिब प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज जैन।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज जैन ने झज्जर रोड पर डाकखाने के नजदीक गुरुद्वारे में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के समापन दिवस पर शिरकत की। तीन दिवसीय अखंड पाठ कीर्तन व दीवान कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. जैन का गुरुद्वारा सचखंड साहिब प्रबंधक कमेटी ने स्वागत व सम्मान किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि धार्मिक आयोजन से व धर्म का श्रवण करने से मानव को सदैव सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। अखंड पाठ साहिब का श्रवण करने से मानव को उसके जीवन के मूल उद्देश्य की जानकारी मिलती है। गुरुद्वारा सचखंड साहिब प्रबंधक कमेटी समय-समय पर इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करती है, इसके लिए प्रबंधन कमेटी बधाई की पात्र है। इस मौके पर गुरुद्वारा सचखंड साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. एसएल अरोड़ा, उपप्रधान त्रिलोचन सिंह, जगदीश पोपली, सचिव जोगिंदर नाथ एलावादी, सहसचिव अनिल खुराना, कोषाध्यक्ष शांतिस्वरूप मेहंदीरत्ता, सह कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल घई, वेद प्रकाश मदान, जितेश सेठी, संजीव पसरीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें