ट्रक में आलू की बोरी में छिपाकर ले जाई जा रही शराब।
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर की टीम ने ट्रक में आलू की बोरी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 450 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो एडीजीपी डॉ. एएस चावला के निर्देशानुसार व डीएसपी मंजीत गुलिया के मार्गदर्शन में जिला झज्जर में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चल रहा है। सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र की टीम को सूचना मिली कि पंजाब से एक ट्रक में शराब भरकर बादली केएमपी से होते हुए जाएंगी। सूचना पर पुलिस टीम हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरोके बीच इंडियन ऑयल पंप के पास पहुंची तो वहां पर एक ट्रक दिखाई दिया। ट्रक को चेक किया गया तो उसमें आलू की बोरी भरी थी। ट्रक को चेक करते हुए आलू की बोरियों को हटाया गया तो उनके पीछे अवैध शराब से भरी शराब मिली। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान शीतल निवासी ज्योतिसाह सबराह, पंजाब के तौर पर की गई। उससे अवैध शराब अंग्रेजी की 450 पेटी बोतल बरामद हुई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो रोहतक में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।