फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब सेल्समैन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की टीम द्वारा शराब के ठेके के सेल्समैन की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल उर्फ मुन्ना निवासी गिरावड़ के तौर पर की गई। पुलिस के अनुसार झज्जर शहर के शराब के ठेके भूपेंद्र, राजेश, पवन व अन्य ठेकेदारों ने मिलकर ले रखे हैं। जिनमें से बाबरा शराब के ठेके पर ओमवीर सेल्समैन का काम करता था। पैसों के लेन देन मे हेराफेरी होने के संदेह के कारण तीन फरवरी को शराब ठेकेदारों द्वारा झज्जर बाईपास रेवाड़ी रोड पर स्थित एक होटल के पास ठेके के ऊपर बने ऑफिस में ओमवीर को बुलाया गया। उससे पैसों की हेराफेरी बारे ठेकेदारों द्वारा पूछताछ की गई। इसी बात को लेकर ठेकेदारों ने ओमबीर के साथ मारपीट करके उसे कमरे में ही बंद रखा। तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर उसे गुरुग्राम के एक मेडिकल में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान ओमबीर की मौत हो गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। सीआईए टू बहादुरगढ़ ने अनिल उर्फ मुन्ना को गुरुग्राम से काबू किया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें