फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में जलाए आस्था के दीप

Thu, 12 Sep 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु माता के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह की अष्टमी पर पूजा अर्चना करने पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया और मंगला आरती करने के बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए। भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए रात से ही भक्तोंं की भीड़ लगनी शुरु हो गई थी। पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि हर माह की अष्टमी के दिन मां के दरबार भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मां के दरबार में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बेरी शहर चौकी प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर माह की अष्टमी के दिन हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें