15jjrp18- रेलवे स्टेशन से कोसली रोड तक जगमगाती स्ट्रीट लाइट। संवाद
झज्जर। कोसली रोड से रेलवे स्टेशन मार्ग पर लाइट लगाने का काम किया गया। रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर लाइट नहीं होने के चलते रात के समय में लोगों को परेशानी होता थी। करीब एक माह पहले इस मार्ग पर लाइट लगाने के बाद खंभों को लगाया गया था। इसके बाद इन खंभों पर लाइट लगाने का काम किया गया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री पवन, सचिन, साहिल, अमित ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग पर लाइट नहीं होने के चलते रात के समय आने जाने में डर लगा रहता था लेकिन अब इस मार्ग पर लाइट लगाई गई है। इससे रेलवे स्टेशन पर आने जाने में सुविधा हुई है। संवाद