फोटो 78 : खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते विधायक प्रतिनिधि, आयोजन समिति सदस्य व ग्रामीण। स्रोत
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून के प्रतिनिधि के रूप में प्रदीप तहलान बिट्टू, जयभगवान गुलिया, ढिल्लू जून, जगबीर दलाल, राकेश छिकारा और कुक्कू लाइनपार ने क्षेत्र में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। प्रतिनिधिमंडल भगत सिंह युवा कबड्डी क्लब व डाबोदा कलां-मेहंदीपुर द्वारा नए खेल ग्राउंड में आयोजित 5वीं सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाया। डाबोदा कलां में प्रदीप तहलान ने विधायक राजेश जून की ओर से आयोजन कमेटी को 15 हजार 100 रुपए की सहयोग राशि भेंट की। लाइनपार क्षेत्र के जौहरी नगर स्थित चौगान माता मंदिर, चार नलको धर्मशाला वाली गली में आयोजित भंडारे में भी शिरकत की। इस दौरान विधायक राजेश जून की ओर से 5100 रुपए की सहयोग राशि भंडारा कमेटी को भेंट की गई। संवाद