फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झुके खंभे..लटके बिजली तारों से हो सकता है बड़ा हादसा

Thu, 11 Apr 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड समेत सिविल अस्पताल के साथ वाली सड़क पर झुके खंभे और नीचे लटकते बिजली के तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। अनेकों बार दुकानदारों ने निगम अधिकारियों को इन्हें दुरुस्त करने की मांग की है, लेकिन इन्हें ठीक करना तो दूर, किसी अधिकारी न आज तक यहां पहुंचकर देखा भी नहीं है। शायद विभागीय अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। ऐसा नहीं है कि यहां से अधिकारियों का आवागमन न होता हो, दिन भर बिजली घर में जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

शहर में दुकान व मकानों के बाहर अधिकतर बिजली के तार जर्जर है। इतने ही शहर में जर्जर बिजली खंभे भी है। यदि तेज हवा चलेगी तो यह तार आपस में टकराएंगी और आग लगने का खतरा रहेगा। साथ ही आमजन को भी इससे काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बिजली निगम को इससे कोई मतलब नहीं है। रोहतक रोड़ स्थित दुकानदारों का कहना है कि दुकान के बाहर काफी समय से यहां पर तार व खंभे झुके व लटके पड़े है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। निगम कार्यालय जाकर शिकायत करें तो अधिकारी कहते हैं कि क्षेत्र में जर्जर खंभे व तार सही करने का काम चल रहा है। जल्दी ही सही कर दिए जाएंगे। मगर आज तक इन्हें ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शिवानी का कहना है कि गली के बाहर बहुत नीचे तार लटके है। अगर गलती से हाथ लग गया तो घटना हो सकती है।
दुकानदार मनोज कुमार कहते हैं कि शहर में कई जगह खंभे झुके हुए हैं। तेज हवा चलती है तो डर लगता है कोई अनहोनी ना हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें