फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेताओं ने दी सांत्वना, पूर्व विधायक उठाएंगे बच्चे के इलाज का खर्च

Mon, 04 Dec 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में रविवार को कई राजनीतिक दल के नेता छावनी मोहल्ले में पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे। इनलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला, सांसद डॉ.अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवार का ढाढस बंधाया और सांत्वना दी। सांसद ने कहा कि जो भी पिंकी की मौत का जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उधर बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा ने नवजात बच्चे के इलाज का पूरा खर्चा उठाने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी व बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा छावनी मोहल्ले में पीड़ित परिवार के यहां पहुंचे और परिजनों से घटना पर दुख जताया। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार का ढांढस दिया। उन्होंने भरोसा दिया कि वे हर समय उनके साथ खड़े हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, सांसद अरविंद शर्मा के अलावा भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने पिंकी के परिजनों को से कहा कि वे हर समय उनकी मदद के लिए तैयार हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पीजीआई के वरिष्ठ चिकित्सकों को फोन कर बच्चे के इलाज करने के लिए प्राइवेट अस्पताल से पीजीआई में लाकर इलाज करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा ने नवजात बच्चे के इलाज का पूरा खर्चा उठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि बच्चे का फिलहाल रोहतक के एक निजी नर्सिंग होम इलाज हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें