फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेता प्रतिपक्ष व प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत

Tue, 07 Oct 2025 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
07jjrp07- कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी नेता वीरेंद्र दरोगा व सुभाष गुर्जर
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय चंडीगढ़ में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का झज्जर के कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। यादव महासभा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र दरोगा, कांग्रेस के पीसीसी डेलीगेट और व्यापार मंडल प्रधान सुभाष गुर्जर ने चंडीगढ़ में दोनों नेताओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन पूरी मजबूती से आपके नेतृत्व में सड़क से लेकर संसद तक जन अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। कांग्रेसजन हरियाणा के लोगों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें हक दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राव नाहर सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र कौशिक उर्फ बीजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें