फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लक्ष्मीचंद गुप्ता ने व्यापारी हित के लिए किया संघर्ष

Sun, 16 Jun 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मी चंद गुप्ता की 20 वीं पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसमें शहर के राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारी व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

प्रधान राकेश अरोड़ा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन तरुण गोस्वामी के कार्यालय में किया गया। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि लक्ष्मीचंद गुप्ता ने हमेशा व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया। अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों के लिए आंदोलन करने से भी नहीं हिचकते थे। लक्ष्मी चंद गुप्ता ने हरियाणा की 108 मंडियों के व्यापारियों को एक सूत्र में बांधकर उन्हे सम्मान दिलवाकर एकजुट किया। लक्ष्मी चंद गुप्ता भदानी गांव के निवासी थे। उ्होंने अपने जीवन काल में सेल टैक्स बैरियर, चुंगी, भट्टा टैक्स आदि समस्या उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें