-फोटो 52 : पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन करते वकील। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के वकीलों ने मनाई। अधिवक्ता विक्रम छिल्लर ने कहा कि वकील ही गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। देश के स्वतंत्रता के आंदोलनों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अविस्मरणीय भूमिका रही। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में अमूल्य योगदान दिया। इस मौके पर अशोक अहलावत, वर्षा, श्वेता सोलंकी, कृष्ण मेहरा, राकेश राठी, सुमित देशवाल मौजूद रहे।