-फोटो 63 : सूर्यकांत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनने पर एक दूसरे का मिठाई खिलाते वकील। स्रोत अधिवक
- फोटो : टूंडला की भूमि प्रबंधक संमिति के पदाधिकारी केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल से मिलकर मांग पत्र देते संगठन
बहादुरगढ़। शहर के कोर्ट कांप्लेक्स में एडवोकेट विक्रम सिंह छिल्लर ने बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ मिलकर लड्डू बांटकर जस्टिस सूर्यकांत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनने पर बधाई दी और खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए गौरव की बात है। न्यायाधीश बनने से पहले, जस्टिस सूर्यकांत एक वरिष्ठ अधिवक्ता थे और उन्होंने हरियाणा के महाधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस मौके पर पूर्व प्रधान सतीश छिकारा, संजय शर्मा, संजय गुलिया, संदीप सोलंकी, उमेद सिंह दहिया, उमेद सिंह, देव कौशिक, मनोज बिरला, सुनील शर्मा, अशोक अहलावत, सुमित देशवाल, सुखबीर सुहाग, साहिल, तुषार, विनोद कौशिक आदि वकील मौजूद रहे।