-फोटो 52 : कार्यशाला में अतिथि का सम्मान करते प्राचार्य व अन्य। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य दलबीर सिंह के निर्देशन में रोजगार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एंटरप्रेन्योरशिप वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस पर स्मृति शर्मा, मैनेजर, एसएसीसी इंडिया ने डिफाइनिंग प्रोब्लम स्टेटमेंट विषय पर विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया। कार्यशाला का आयोजन रोजगार प्रकोष्ठ की संचालक रीना कुमारी द्वारा किया गया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा भविष्य में स्वावलंबी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंच संचालन प्रकोष्ठ सदस्य शशि रापड़िया के द्वारा किया गया।