फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लता कौशिक वायुसेना में बनीं क्षेत्र की पहली महिला कमीशनड ऑफिसर

Sun, 24 Dec 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। ऑल इंडिया में दूसरा रैंक प्राप्त कर फ्लाईंग ऑफिसर के पद पर चयनित झज्जर के दूबलधन गांव की बेटी लता कौशिक अपनी ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय वायुसेना में क्षेत्र की पहली महिला कमीशनड ऑफिसर बनीं हैं। ट्रेनिंग पूरी कर अपने घर लौटी फ्लाईंग ऑफिसर लता कौशिक ने बताया कि इंडियन एयरफोर्स अकादमी डुंडीगल हैदराबाद में आयोजित कंबाईन ग्रेज्युएट परेड दिसंबर 2023 में वे पासआउट हो चुकी हैं। अब 30 दिसंबर 2023 को वे इंडियन एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट पंजाब में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर ज्वाइन करेंगी। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। फ्लाइंग ऑफिसर लता कौशिक ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा रघुबीर सिंह के साथ परिजनों और गुरुजनों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें