फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने लडरावन के अभिनव

Tue, 02 Jul 2024 06:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
अभिनव छिल्लर
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लडरावन गांव के बेटे अभिनव छिल्लर ने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अब अभिनव का भारतीय वायु सेना में बतौर फ्लाइंग अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। अभिनव के चयनित होने पर गांव लडरावन ही नहीं बल्कि समस्त बहादुरगढ़ में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अभिनव सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर के बेटे हैं। उनके पिता भी उत्कृष्ट सुधारात्मक सेवाओं के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं। उनके बड़े भाई अभिषेक छिल्लर लडरावन में ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली से संबंध श्रीस्वामी समर्थ इंटरनेशनल स्कूल संचालन कर रहे हैं तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ खेल एवं संस्कार देने का काम कर क्षेत्र के बच्चों के भविष्य सुधारने कार्य कर रहे हैं। पिता जयकिशन छिल्लर ने बताया कि अभिवन बचपन से ही एक होनहार विद्यार्थी रहा है।
उन्होंने कक्षा 10 में 10/10 सीजीपीए एवं कक्षा 12वीं में गणित विषय में 100/100 अंक प्राप्त कर पूरे देश में गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अभिनव छिल्लर ने लगातार कठोर मेहनत करके वायु सेना की चयन लिस्ट में अखिल भारतीय मेरिट में 9वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे लडरावन गांव बल्कि समस्त हरियाणा का नाम रोशन किया है। भारतीय सेना का हिस्सा बनना अपने आप में बड़े ही गर्व एवं गौरव की बात है। अभिनव के दादा चौधरी सरदार सिंह छिल्लर भी सेना की एजुकेशन शाखा में कार्यरत रहे हैं। अभिनव की सफलता पर गांव एवं स्कूल में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। सभी ने आशीर्वाद देकर अभिनव के उज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें