झज्जर। माता गेट पर स्थित टेंट की दुकान में शिव बाला नामक व्यकित काफी समय से काम करता था। वह नशे का आदी था। सोमवार रात को उसने दुकान में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुबह पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद