शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र में एक श्रमिक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार निवासी हरिचद पुत्र दीनदयाल पिछले कुछ समय से दिल्ली गेट क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। जिसने अपने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। शहर पुलिस थाना प्रभारी नरसिंह का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।